क्रिकेट ही नहीं बिजनेस में भी चलता है इन खिलाड़ियों का सिक्का, नंबर 1 का कोई मुकाबला नहीं

आज की इस पोस्ट में हम आपको भारतीय टीम के 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ क्रिकेट के खेल से ही नहीं बल्कि बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में
1.विराट कोहली

Third party image reference
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली प्यूमा, पेप्सी, ऑडी जैसी लोकप्रिय और बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेस्डर हैं। उन्होंने फैशन ब्रांड रॉन (Wrogn) में भी पैसा इन्वेस्ट किया है। हाल ही में विराट कोहली ने अपने नए रेस्टोरेंट ‘नुएवा’ की शुरुआत की जो दिल्ली के आरकेपुरम में स्थित है। इसके अलावा भी विराट कोहली ने और जगह पैसा इन्वेस्ट किया है।
2.महेंद्र सिंह धोनी

Third party image reference
साल 2012 में महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे पहले स्टार्टअप में निवेश किया था। धोनी ने फुटवियर ब्रांड सेवन (Seven) में भी इन्वेस्ट किया है। इसके अलावा उनकी 'रन एडम' (Run Adam) में 25% हिस्सेदारी है। साल 2015 में उनकी ब्रांड वैल्यू लगभग 764 करोड रुपए थी।
3.सचिन तेंदुलकर

Third party image reference
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने 4 साल पहले ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी musafir.com में निवेश किया था। इतना ही नहीं उन्होंने सेमुलेशन कंपनी Smaaash Entertainment में हिस्सेदारी ले रखी है। बेंगलुरु और मुंबई में सचिन तेंदुलकर के रेस्टोरेंट भी हैं।
4.युवराज सिंह

Third party image reference
कुछ समय पहले युवराज सिंह ने इंटरनेट कंपनी ‘यूवीकैन’ में 10 मिलीयन डॉलर का इन्वेस्ट किया था। यह लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाती है। इतना ही नहीं वह अमेरिकन बर्गर कंपनी 'चेन कार्ल्स जूनियर' में भी इन्वेस्ट कर चुके हैं । उनकी इकॉमर्स स्टोर sports365.in में भी हिस्सेदारी है।
5.वीरेंद्र सहवाग

Third party image reference
वीरेंद्र सहवाग ने खुद सहवाग इंटरनेशनल स्कूल खोला जो हरियाणा के झज्जर में स्थित है। इस स्कूल में बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाता है। वीरेंद्र सहवाग का दिल्ली में एक रेस्टोरेंट भी था जो अब बंद हो चुका है।
6.अनिल कुंबले

Third party image reference
अनिल कुंबले स्पोर्टस कंपनी TENVIC के सह-मालिक है। बता दें कि यह कंपनी अनिल कुंबले द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध एक पारी में लिए गए 10 विकेट से प्रेरित है।
क्रिकेट ही नहीं बिजनेस में भी चलता है इन खिलाड़ियों का सिक्का, नंबर 1 का कोई मुकाबला नहीं क्रिकेट ही नहीं बिजनेस में भी चलता है इन खिलाड़ियों का सिक्का, नंबर 1 का कोई मुकाबला नहीं Reviewed by Admin on जुलाई 22, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.