वनडे में सबसे अधिक बार शतकीय पारी खेलकर "नाबाद" लौटने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में 4 भारतीय

आज की इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शतकीय पारी खेलकर नाबाद पवेलियन लौटे। आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में
5. तिलकरत्ने दिलशान

Third party image reference
श्रीलंका टीम के पूर्व महान बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर मौजूद है। बता दें कि तिलकरत्ने दिलशान 10 बार शतकीय पारी खेलकर नाबाद रहे हैं। इस दौरान तिलकरत्ने दिलशान का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 161 रनों का रहा।
4. डेसमंड हेन्स
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व बल्लेबाज डेसमंड हेन्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है जो 11 बार शतकीय पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में नाबाद रहे। उनका उच्चतम स्कोर इस दौरान नाबाद 152 रन का रहा।
3. एबी डिविलियर्स

Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 12 बार नाबाद शतकीय पारी खेली है और उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 162 रनों का रहा है।
2. विराट कोहली

Third party image reference
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 14 मैचों में नाबाद शतकीय पारी खेल चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 160 रनों का रहा है।
1. सचिन तेंदुलकर

Third party image reference
इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर मौजूद है। सचिन तेंदुलकर ने 15 बार नाबाद शतकीय पारी खेली है। इस दौरान उनका सबसे ज्यादा स्कोर 200 रनों का रहा है।
टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची

Third party image reference
अगर बात करें टॉप 10 बल्लेबाजों की तो लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले पहले नंबर पर, विराट कोहली दूसरे नंबर पर, सौरव गांगुली छठवें नंबर पर और रोहित शर्मा दसवें नंबर पर है। इस लिस्ट में चार भारतीय बल्लेबाज है।
वनडे में सबसे अधिक बार शतकीय पारी खेलकर "नाबाद" लौटने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में 4 भारतीय वनडे में सबसे अधिक बार शतकीय पारी खेलकर "नाबाद" लौटने वाले बल्लेबाज, टॉप-10 में 4 भारतीय Reviewed by Admin on जुलाई 25, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.