12 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, देखें किसका रहा सबसे ज्यादा तूफानी?

जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज सिंह ने T-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध यह कारनामा किया था। बता दे कि युवराज सिंह के अलावा क्रिस गेल और मोहम्मद शहजाद ने 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया। हालांकि इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में यह कारनामा नहीं किया। आज इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन तीनों खिलाड़ियों में से किस खिलाड़ी का अर्धशतक ज्यादा बेहतर रहा। चलिए जानते हैं
युवराज सिंह

Third party image reference
T-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे और 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने 16 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली थी जिसमें उनके 7 छक्के और 3 चौके शामिल थे।
क्रिस गेल

Third party image reference
वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज क्रिस गेल ने बिग बैश लीग में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। उस मुकाबले में उन्होंने 17 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 7 छक्के एवं दो चौके लगाए थे।
मोहम्मद शहजाद

Third party image reference
आप लोग अफगानिस्तान टीम के बेहतरीन बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को अच्छी तरह से जानते होंगे। मोहम्मद शहजाद ने t-10 लीग में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। एक मैच में मोहम्मद शहजाद ने 16 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
12 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, देखें किसका रहा सबसे ज्यादा तूफानी? 12 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज, देखें किसका रहा सबसे ज्यादा तूफानी? Reviewed by Content writer on जुलाई 27, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.