साल 2006 में टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर थी, जहां टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गयी, एक वनडे जीतने और एक हारने के बाद तीसरा वनडे मैच लाहौर में खेला जा रहा था। इस दौरे पर भारतीय टीम का नेतृत्व राहुल द्रविड़ कर रहे थे। कप्तान द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान को जल्द ही शुरुआती झटके लगने शुरू हो गए। 82 के स्कोर पर पाकिस्तान के 4 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे।
Third party image reference
लेकिन दूसरी छोर से शोएब मलिक ने लगातार रन बनाते हुए शतक जमाया।
Third party image reference
मलिक 46वें ओवर के दौरान 120 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। इस समय था पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 244 रन बना चुकी थी।
Third party image reference
इसके बाद अब्दुल रज़्ज़ाक ने 56 गेंदों में 65 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान के स्कोर को 288 तक पहुँचाया।
Third party image reference
गेंदबाजी में टीम इंडिया की ओर से इरफान पठान और आरपी सिंह सबसे सफल रहे। दोनो ही गेंदबाजों को 3-3 विकेट मिली, वहीं सचिन तेंदुलकर ने भी 1 विकेट अपने ली। अब यहां से सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने के लिए भारत को 300 गेंद में 289 रन बनाने की दरकार थी।
Third party image reference
289 का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी बुरी रही, गौतम गंभीर मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पे इरफान पठान बल्लेबाजी के लिए लेकिन वह भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। यहां से भारत को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी।
Third party image reference
इसके बाद कप्तान राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने मिलकर 72 रन जोड़े। इस बीच डेविड सिर्फ 22 रन ही बना पाए।
Third party image reference
फिर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के बड़ी 105 रन की शतकीय साझेदारी हुई, सचिन तेंदुलकर 95 रन के स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद कैफ भी शून्य आउट हुए, यहां से भारत को 96 गेंदों में 100 रन की जरूरत थी इस मुश्किल पिच पर ये रन आसान नही थे।
Copyright Holder: Cricket Stats
फिर धोनी और युवराज सिंह की जोड़ी ने मिलकर 47.4 ओवर में भारत को जीत दिलाई।
Third party image reference
इस दौरान युवराज सिंह ने 10 चौके लगाते हुए 87 गेंदों में 79 रन की नाबाद पारी खेली।
Third party image reference
वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ 46 गेंदों में 13 चौके जड़ते हुए 156.52 की रन गति से नाबाद 72 रन ठोके साथ ही विकेटकीपिंग करते हुए धोनी ने 3 शानदार कैच भी पकड़े इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुश्किल पिच पर भारत को मिला था 289 का लक्ष्य, फिर धोनी और युवराज की जोड़ी ने बरपाया था कहर
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: