भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने 3 महीने के बैन कर दिया है। पृथ्वी शॉ को बीसीसीआई ने डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन के चलते बैन किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई हर क्रिकेट फैन्स को झटका लगा।
Third party image reference
आपको बता दें कि इस खबर को सुननें के बाद जहां फैन्स भी हैरान रह गए तो वहीं दूसरी ओर खुद पृथ्वी शॉ ने ट्विटर पर फैन्स के लिए एक मैसेज लिखा और खुद के द्वारा हुई इस गलती पर माफी भी मांगी।
Third party image reference
पृथ्वी शॉ ने ट्विटर पर लिखा कि इस बैन ने उन्हें झटका दिया है लेकिन युवा शॉ ने ये भी कहा कि इस झटके से वो और भी मजबूत होकर क्रिकेट में वापसी करेंगे। पृथ्वी शॉ ने अपने मैसेज में खुलासा किया कि उन्होंने
मैंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया है। मैंने ऐसा तब किया जब मुझे फरवरी में इंदौर में खेले गए सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेलते समय खांसी और जुकाम हुई थी। पृथ्वी शॉ ने अपने मैसेद में ये भी कहा कि जल्द से जल्द टीम इंडिया में वापसी करने की उत्सुकता में ही कफ सिरप लिया जो प्रोटोकॉल का पालन नहीं है।
Third party image reference
इसके अलावा शॉ ने आगे अपने जैसे युवा क्रिकेटरों को सलाह भी दी कि सलाह लेने के बाद ही ऐसे कफ सिरप का इस्तमाल करना चाहिए। मुझसे अनजाने में यकिनन गलती हुई है।
Third party image reference
गौरतलब है कि शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शॉ चोटिल हो गए थे जिसके बाद अबतक वो भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
बीसीसीआई ने 3 महीने के लिए किया बैन, फिर पृथ्वी शॉ ने मजबूती से लिखी दिल जीतने वाली बात!
Reviewed by Admin
on
जुलाई 31, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: