भारतीय टीम 29 जुलाई को 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना हो चुकी है आपको बता दें भारतीय टीम 3 अगस्त से अपना वेस्टइंडीज दौरा शुरू करने वाली है जिसके शुरुआती दो टी20 मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने वाले है. वही दूसरी ओर वेस्टइंडीज दौरा शुरू होने से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ सहित 3 खिलाड़ियों पर डोपिंग के मामले में बीसीसीआई ने 8 महीने का बैन लगा दिया है.
Third party image reference
आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जिन्हें चोट की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला है उन पर अब डोपिंग के कारण बीसीसीआई ने उन पर बैन लगा दिया है. आपको बता दें डोपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह से बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ पर 8 महीने का बैन लगाया है इस दौरान वह बीसीसीआई की किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे उनका यह बैन 16 मार्च से 16 नवम्बर तक माना लागू रहने वाला है.
Third party image reference
इस मामले में पृथ्वी शॉ अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने जाने- अनजाने में कफ सिरप में पाया जाने वाला प्रतिबंधित पदार्थ ले लिया था. आपको बता दें पृथ्वी शॉ पर लगे इस बैन के चलते अब वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज भी नही खेल पाएंगे. वही आपको बता दें पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही टेस्ट मैच से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था जब उन्होंने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया साथ ही साल 2018 में उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर 19 टीम को विश्वकप भी जीताया था.
Third party image reference
वही आपको बता दें पृथ्वी शॉ के साथ साथ घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले अक्षय दुलारवर और राजस्थान के लिए खेलने वाले दिव्य गजराज पर भी बीसीसीआई द्वारा 8 महीने के लिए बैन लगाया गया है.
आपको क्या लगता है पृथ्वी शॉ जैसे युवा खिलाड़ी का करियर डोपिंग के चलते अब खराब हो सकता है साथ ही आपको शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ में से ज्यादा बेहतर बल्लेबाज कौन लगता है आप अपनी राय कमेंट जरूर करें.
वेस्टइंडीज दौरे से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका पृथ्वी शॉ सहित इन 3 खिलाड़ी पर लगा बैन
Reviewed by Admin
on
जुलाई 31, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: