आप सभी लोग भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अच्छी तरह से जानते होंगे। विश्व कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाए और वह विश्वकप 2019 के टॉप स्कोरर रहे। रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3 दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज है।
Third party image reference
पिछले 4 सालों में रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। हालांकि क्रिकेट के शुरुआती करियर में रोहित शर्मा की खूब आलोचना होती थी। आप लोग जानते होंगे कि रोहित शर्मा शुरुआत के 10 ओवरों में बहुत धीमी बल्लेबाजी करते हैं। रोहित शर्मा का कहना है कि यह मेरी सफलता का राज है।
Third party image reference
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू मेंरोहित शर्मा ने कहा कि जो मेरे लिए महत्वपूर्ण होता है मैं वह करता हूं। यह मेरी योजना है। जब भी मैंने दोहरा शतक जड़ा है तो 10, 50 और 80 रन बनाने में जो गेंद लगी है उन्हें देख लीजिए। ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है जब मैंने 5 गेंदों में 10 रन और 25 गेंदों में 50 रन बनाए हैं।
Third party image reference
रोहित शर्मा ने कहा कि मैं भले ही शानदार बल्लेबाजी करता हूं। लेकिन लोग फिर भी मुझे टिप्स देते हैं। मैं जब भी घर से जाता हूं तो लोग यह कहते हैं कि कवर ड्राइवर ऐसे खेलना। तुम्हें स्ट्राइव सुधारने की जरूरत है। कुछ शख्स तो ऐसे होते हैं जिन्हें मैं जानता भी नहीं हूं वो मुझे पुल शॉट को लेकर 15 मिनट तक लेक्चर देता है। बता दें कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2015 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज है।
इस भारतीय बल्लेबाज ने पिछले 4 साल में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के,फिर भी लोग देते हैं टिप्स
Reviewed by Admin
on
जुलाई 25, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: