आज की इस पोस्ट में हम आपको क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे ज्यादा लंबे खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में
5. कर्टली एम्ब्रोज
Third party image reference
बता दें कि कर्टली एम्ब्रोज वेस्टइंडीज टीम के पूर्व गेंदबाज हैं जो क्रिकेट इतिहास के पांचवे सबसे लंबे खिलाड़ी हैं। लंबाई ज्यादा होने की वजह से कर्टली एम्ब्रोज को काफी फायदा मिला। अगर आपको नहीं पता हो तो बता दे कि कर्टली एम्ब्रोज की लंबाई 6 फीट 7 इंच है।
4. पीटर जॉर्ज
Third party image reference
इस मामले में पीटर जॉर्ज चौथे नंबर पर मौजूद है। पीटर जॉर्ज की लंबाई 6 फीट और 8 इंच है। आप शायद इस बारे में नही जानते होंगे कि पीटर जॉर्ज को सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। उनका पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच था। इसके बाद उनको दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला।
3. ब्रूस रीड
Third party image reference
पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रूस रीड इस मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद है। शानदार गेंदबाज होने की वजह से वह भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भी रहे। बता दे कि उनकी लंबाई 6 फीट 8 इंच है।
2. जोएल गार्नर
Third party image reference
इस मामले में वेस्टइंडीज टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जोएल गार्नर दूसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जोएल गार्नर की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। इस कारण उनको बिग बर्ड भी कहा जाता है।
1. मोहम्मद इरफान
Third party image reference
क्रिकेट इतिहास का सबसे लंबा खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद इरफान है, जिनकी लंबाई 7 फीट 1 इंच है।
क्रिकेट के 5 सबसे लम्बे खिलाड़ी, नम्बर 1 को जानकर हैरान रह जाएंगे
Reviewed by Admin
on
जुलाई 25, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: