आज की इस पोस्ट में हम आपको पांच ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। आइए जानते हैं उन पांच गेंदबाजों के बारे में
5. शान पोलाक
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज शान पोलाक ने 303 वनडे मैचों में 393 विकेट चटकाए। बता दें कि शान पोलक ने तीन बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया और वे इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है।
4. नुवान कुलाशेखरा
Third party image reference
इस लिस्ट में श्रीलंका के गेंदबाज नुवान कुलाशेखरा चौथे नंबर पर है। उन्होंने अभी तक 184 वनडे मैच खेले हैं और 199 विकेट चटकाए हैं। वनडे क्रिकेट में नुवान कुलाशेखरा ने तीन बार मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया।
3. वसीम अकरम
Third party image reference
आप में से ज्यादातर लोग पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम को जानते होंगे जिन्होंने 356 वनडे मैचों में 502 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने वनडे करियर में चार बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया।
2. जहीर खान
Third party image reference
भारतीय टीम के पूर्व महान गेंदबाज जहीर खान इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कुल 4 बार पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। जहीर खान ने 200 वनडे मैचों में कुल 282 विकेट हासिल किए। जहीर खान ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए।
1. चमिंडा वास
Third party image reference
श्रीलंका का यह गेंदबाज सबसे ज्यादा बार पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाला गेंदबाज है। बता दें कि चमिंडा वास ने 5 बार पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट हासिल किए।
सबसे ज्यादा बार मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज,नंबर-2 है भारत की शान
Reviewed by Content writer
on
जुलाई 28, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: