इंग्लैंड टीम के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जेसन रॉय अब तक 78 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 3000 रन बनाए हैं। जेसन रॉय वनडे में अब तक 8 शतक और 15 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा 32 टी-20 मैचों में जेसन रॉय ने 743 रन बनाए हैं।
Third party image reference
जेसन रॉय टी-20 क्रिकेट में अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं। जेसन रॉय ने विश्व कप 2019 में अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। जेसन रॉय ने अब तक के क्रिकेट कैरियर में बहुत ही लाजवाब प्रदर्शन किया है। आज हम आपको जेसन रॉय के जीवन से जुड़े पांच ऐसे राज बताने वाले हैं, जो शायद आप नहीं जानते होंगे।
1- जेसन रॉय का जन्म 21 जुलाई, 1990 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयरलैंड की ओर से क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
Third party image reference
2- जेसन रॉय की हाइट 178 सेंटीमीटर है। वह दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी भी कर लेते हैं।
3- जेसन रॉय ब्रायन लारा, जैक कैलिस, रिकी पोंटिंग, हाशिम अमला, केविन पीटरसन, कुमार संगकारा और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ियों को बहुत पसंद करते हैं।
4- जेसन रॉय की फेवरेट अभिनेत्री मार्गोट एलिसे रॉबी है, जो ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं।
Third party image reference
5- जब जेसन रॉय 10 साल के थे, तब उनका परिवार दक्षिण अफ्रीका से इंग्लैंड आ गया था। बता दें कि जेसन रॉय की बहन का नाम क्रिस्टन रॉय हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा।
जेसन रॉय के जीवन के ये 5 राज बहुत कम लोगों को हैं मालूम, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: