पाकिस्तानी टीम से जल्द ही बाहर होंगे ये 7 खिलाड़ी, शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी

जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि विश्व कप 2019 का खिताब इंग्लैंड की टीम ने जीता। इस बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम ने ही बहुत ही खराब प्रदर्शन किया जिस वजह से उसकी हर जगह आलोचना हुई। खासकर तब जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2019 में 89 रनों से शिकस्त दी थी। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बात की घोषणा की कि वह वर्ल्ड कप 2023 तक पाकिस्तान को विश्व की सबसे बेस्ट टीम बना देंगे।
Third party image reference
दोस्तों लेकिन पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने जो भविष्यवाणी की है वह हर किसी को हैरान कर देगी। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई हाल ही में उन्होंने इस बात की भविष्यवाणी की है कि पाकिस्तान की टीम में खेल रहे आधे से ज्यादा खिलाड़ी जल्दी ही टीम से बाहर होने वाले हैं।
Third party image reference
शोएब अख्तर ने यह कहा था कि विश्व कप 1999 के बाद हमारी टीम के खिलाड़ियों ने 10 साल से ज्यादा तक क्रिकेट खेला था। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके अंदर क्रिकेट के प्रति जुनून और क्षमता थी। लेकिन वर्ल्ड कप 2019 के बाद सात खिलाड़ी टीम से बाहर होने वाले हैं। हालांकि शोएब अख्तर ने उन खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया।
Third party image reference
बता दे कि शोएब अख्तर ने इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को अपना निशाना बनाया। उन्होंने कभी सरफराज अहमद को उनके मोटापे की वजह से तो कभी आलस की वजह से ट्रोल किया। भारत-पाकिस्तान मैच में वे उबासी लेते हुए नजर आए।
पाकिस्तानी टीम से जल्द ही बाहर होंगे ये 7 खिलाड़ी, शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी पाकिस्तानी टीम से जल्द ही बाहर होंगे ये 7 खिलाड़ी, शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी Reviewed by Admin on जुलाई 23, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.