8 गेंद खेलकर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाला विश्व का एकमात्र खिलाड़ी, जानें रिकॉर्ड


Third party image reference
जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच बनने के लिए खिलाड़ियों को काफी शानदार प्रदर्शन करना होता है। हालांकि इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ 8 गेंद खेलकर ही मैन ऑफ द मैच बन गया। आइए जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में

Third party image reference
साल 2018 की निदहास ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए और भारत को 167 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी शानदार रही।

Third party image reference
रोहित शर्मा ने 42 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली थी। लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के सामने संघर्ष करती हुई नजर आ रही थी। अंतिम दो ओवरों में भारत को 34 रन बनाने थे। फिर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने उतरे। दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई।

Third party image reference

उन्होंने मात्र 8 गेंद खेली और 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 2 चौके और तीन छक्के लगाए। इस दौरान दिनेश कार्तिक ने 362.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। बता दे कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा को नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। वास्तव में दिनेश कार्तिक यदि ऐसा प्रदर्शन नहीं करते तो शायद भारतीय टीम यह मैच नहीं जीत पाती।
8 गेंद खेलकर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाला विश्व का एकमात्र खिलाड़ी, जानें रिकॉर्ड 8 गेंद खेलकर मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीतने वाला विश्व का एकमात्र खिलाड़ी, जानें रिकॉर्ड Reviewed by Content writer on जुलाई 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.