Third party image reference
विश्व कप 2019 में भारतीय टीम की तरफ से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा विश्व कप 2019 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने विश्वकप में 5 शतक लगाए। हालांकि रोहित शर्मा सेमीफाइनल मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 18 रनों से हार झेलनी पड़ी। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों के शतक लगाने पर भारतीय टीम को कितनी बार जीत हासिल हुई है। आइए जानते हैं
विराट कोहली
Third party image reference
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अब तक 236 वनडे मैच खेल चुके हैं जिनकी 228 पारियों में विराट कोहली ने 11286 रन बनाए हैं। विराट कोहली अब तक 41 शतक और 54 अर्धशतक लगा चुके हैं। बता दें कि विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 41 बार शतक लगाया है। इस दौरान भारतीय टीम को 33 बार जीत हासिल हुई है। जब भी विराट कोहली ने शतक लगाया है तो भारतीय टीम को 80.5% जीत हासिल हुई है।
रोहित शर्मा
Third party image reference
रोहित शर्मा बहुत ही महान खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 215 वनडे मैचों की 209 पारियों में 8658 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 27 शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 27 बार शतक लगाया है। इस दौरान भारतीय टीम को 20 बार जीत हासिल हुई है। रोहित शर्मा के शतक लगाने पर भारतीय टीम को 74.07 प्रतिशत जीत हासिल होती है।
जब भी कोहली शतक बनाते हैं भारत 80% मैच जीत जाता है, देखें रोहित के शतक से क्या होता है
Reviewed by Admin
on
जुलाई 25, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: