दुनिया का ऐसा एकमात्र देश जहां भारतीय टीम एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, देखें आंकड़े

जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि भारतीय टीम विश्व क्रिकेट की टॉप टीमों में शामिल है। बता दें कि भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट की टॉप 9 टीमों में से आठ टीमों को उसी के घर में टेस्ट सीरीज हरा चुकी है। हालांकि इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय टीम को एक भी टेस्ट सीरीज जीतने का मौका नसीब नहीं हुआ। आइए जानते हैं उस देश के बारे में

Third party image reference
हम जिस देश की बात कर रहे हैं वह दक्षिण अफ्रीका है। बता दे कि भारतीय टीम 1992 से दक्षिण अफ्रीका का दौरा कर रही है। लेकिन एक भी बार भारतीय टीम टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। पिछले 26 सालों में भारतीय टीम 7 बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई है। इस दौरान भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में 6 बार हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक टेस्ट सीरीज ड्रॉ हो गई।

Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम ने 20 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से भारतीय टीम तीन टेस्ट मैच ही जीत सकी है। इस दौरान भारतीय टीम को 10 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने 1992-93 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टेस्ट मैच खेले गए थे।

Third party image reference


उस वक्त मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय टीम के कप्तान थे। बता दें कि यह सीरीज दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 1-0 से जीती थी। साल 2017-18 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेली गई जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीत लिया था।
दुनिया का ऐसा एकमात्र देश जहां भारतीय टीम एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, देखें आंकड़े दुनिया का ऐसा एकमात्र देश जहां भारतीय टीम एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, देखें आंकड़े Reviewed by Content writer on जुलाई 28, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.