विराट-रोहित की लड़ाई पर सामने आया सुनील गावस्कर का ये बड़ा बयान, कह डाली इतनी बड़ी बात

भारतीय टीम 29 जुलाई को 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना हो चुकी है आपको बता दें भारतीय टीम 3 अगस्त से अपना वेस्टइंडीज दौरा शुरू करने वाली है जिसके शुरुआती दो टी20 मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाने वाले है.

Third party image reference
वही दूसरी ओर पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा के झगड़े को लेकर बहुत चर्चा हो रही है साथ ही पिछले दिनों यह भी मांग सामने आई थी कि विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए. आपको बता दें पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अंग्रेजी समाचार पत्र मिड-डे में अपना कॉलम लिखते हुए चयनकर्ताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि विराट कोहली को विश्वकप के बाद भी कप्तान के पद पर कु बरकरार रखा गया हैं.

Third party image reference
सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली के प्रदर्शन की समीक्षा होनी चाहिए थी साथ ही रोहित शर्मा का प्रदर्शन विराट कोहली से भी बेहतर रहा है ऐसे में विराट कोहली को कप्तान बनाए रखे जाने से टीम में भी गलत संदेश जा सकता हैं. सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के झगड़े पर भी बयान देते हुए कहा है कि दोनों को अपना झगड़ा खत्म कर लेना चाहिए क्योंकि यह टीम के लिए अच्छा साबित नही होता है इससे युवा खिलाड़ियों व पूरी टीम के प्रदर्शन पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

Third party image reference
वही आपको बता दें विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच चल रहे इस विवाद पर वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले विराट कोहली ने पहली बार अपनी सफाई देते हुए कहा है कि रोहित और उनके बीच सब सामान्य है.
आपको क्या लगता है विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बना देना चाहिए साथ ही आपको इन दोनों खिलाड़ियों में से ज्यादा बेहतरीन बल्लेबाज और कप्तान कौन लगता है आप अपनी राय कमेंट जरूर करें
विराट-रोहित की लड़ाई पर सामने आया सुनील गावस्कर का ये बड़ा बयान, कह डाली इतनी बड़ी बात विराट-रोहित की लड़ाई पर सामने आया सुनील गावस्कर का ये बड़ा बयान, कह डाली इतनी बड़ी बात Reviewed by Admin on जुलाई 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.