आज की इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में जो अपनी मां की वजह से सिर पर गेंद लगने के बावजूद भी खड़ा हो गया और फिर से खेलने लगा। आइए जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में मित्रों
Third party image reference
यह बात वर्ल्ड कप 2019 के दौरान की है। 18 जून को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच एक मैच खेला गया था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने जीत लिया। इस मैच में हमें बहुत ही हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। अफगानिस्तान को इंग्लैंड ने 397 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि अफगानिस्तान की टीम सिर्फ 247 रन ही बना सकी।
Third party image reference
जब अफगानिस्तान के बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब एक रफ्तार भरी गेंद उनके हेलमेट पर जाकर लगी। इसके तुरंत बाद ही वे मैदान पर गिर गए। हालांकि वे तुरंत ही खड़े हो गए और फिर से बल्लेबाजी करने लगे। बता दें कि वह गेंद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने फेंकी थी। हर कोई इस बात से हैरान हो गया कि इतनी तेज गेंद लगने के बावजूद भी आखिर कैसे हशमतुल्लाह शाहिदी ने बल्लेबाजी की।
Third party image reference
मैच समाप्ति के बाद इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने इस बारे में बताया कि मैं अपनी मां को दर्द में देखना नहीं चाहता था। यदि उनको पता चलता कि मुझे चोट लगी है तो वह काफी दुखी होती। पिछले साल मेरे पिता इस दुनिया को अलविदा कह गया। मैं अपनी मां को दुखी नहीं करना चाहता था। यही कारण रहा कि मैंने गेंद लगने के बावजूद भी फिर से खेलना शुरू कर दिया। हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सका।
मां को दुख ना हो, इसलिए सिर पर गेंद लगने के बाद भी खड़ा हो गया ये खिलाड़ी और खेलता रहा
Reviewed by Admin
on
जुलाई 31, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: