कागिसो रबाडा ने कहा- इस भारतीय खिलाड़ी को कुछ भी बोलो तो वह गुस्सा हो जाता है !

वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध खेला था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था। बता दें कि इस मुकाबले के खेले जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया था जो बात-बात पर गुस्सा हो जाता है।


Third party image reference
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कागिसो रबाडा से सवाल किया गया की जब आईपीएल में आपका और विराट कोहली का सामना हुआ था तो कैसा रहा। इसका उत्तर देते हुए उन्होंने कहा था कि मैं अपने गेम प्लेन पर फोकस कर रहा था। उन्होंने मेरी गेंद पर चौका लगाया और मुझसे आकर कुछ कहा। लेकिन कुछ समय बाद जब उनके साथ यह हुआ तो उन्हें काफी ज्यादा गुस्सा आ गया। मैं विराट कोहली को बिल्कुल भी नहीं समझ पाता हूं।


Third party image reference
शायद वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि उनको खेलने में सहायता मिलती होगी। हालांकि इससे उनके अंदर की अपरिपक्वता देखने को मिलती है। वास्तव में वे काफी शानदार और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हालांकि वे दूसरों को उकने वाले शब्द सहन नहीं कर पाते हैं। उनको काफी जल्दी गुस्सा आ जाता है।


Third party image reference
आईपीएल 2019 में कागिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करके हर किसी का दिल जीता। इसके बाद उनका दक्षिण अफ्रीका की विश्वकप टीम में चयन हुआ। हालांकि वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनकी टीम ने वर्ल्ड कप 2019 में निराशाजनक प्रदर्शन किया।
कागिसो रबाडा ने कहा- इस भारतीय खिलाड़ी को कुछ भी बोलो तो वह गुस्सा हो जाता है ! कागिसो रबाडा ने कहा- इस भारतीय खिलाड़ी को कुछ भी बोलो तो वह गुस्सा हो जाता है ! Reviewed by Admin on जुलाई 31, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.