Third party image reference
वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के लिए जीरो पर आउट होना बहुत ही शर्म की बात है। इस पोस्ट में हम आपको वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं
1. सचिन तेंदुलकर
Third party image reference
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 463 वनडे मैच खेले हैं। वे इस दौरान 20 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
2. जवागल श्रीनाथ
Third party image reference
इस लिस्ट में जवागल श्रीनाथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 229 वनडे मैच खेले जिनमें वे 19 बार आउट हुए।
3. अनिल कुंबले
इस लिस्ट में अनिल कुंबले तीसरे नंबर पर है जो वनडे क्रिकेट में कुल 18 बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए। अनिल कुंबले ने अपने वनडे करियर में 269 मैच खेले।
4. युवराज सिंह
कुछ समय पहले युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा जो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। युवराज सिंह ने 301 वनडे मैच खेले और वे 18 मैचों में 0 पर आउट हुए।
5. हरभजन सिंह
स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। वह 234 वनडे मैचों में 17 बार शून्य पर आउट हुए।
Third party image reference
इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा संयुक्त रूप से 12 वें नंबर पर हैं। यह दोनों खिलाड़ी ही वनडे क्रिकेट में 12-12 बार बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
वनडे में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाजो की सूची, इस स्थान पर है विराट
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: