दोस्तों, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 167 रनों का स्कोर खड़ा किया| जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 15.3 ओवर में 98 रन पर 4 विकेट गंवा मुश्किल स्थिति में दिखाई दे रही है| बारिश के चलते खेल को रोक दिया गया है और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 27 गेंदों पर 70 रनों की दरकार है|
Third party image reference
भारत की तरह से हिटमैन रोहित शर्मा ने 67 रनों की बेहतरीन पारी खेली| रोहित ने 51 गेंदों का सामना कर 67 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 जोरदार छक्के लगाए| इस पारी के दौरान रोहित ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है|
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़े ये 2 बड़े रिकॉर्ड, गेल-कोहली को छोड़ा पीछे
Third party image reference
मैच में रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाए और इसी के साथ टी-20 मैचो में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल कर लिया है| रोहित ने 96 टी-20 मैचो में 107 छक्के लगाए है| जबकि गेल 58 मैचो में 105 छक्के लगा दूसरे स्थान पर पहुँच गए है|
Third party image reference
इसके अलावा टी-20 मैचो में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में भी रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है| रोहित शर्मा ने 96 टी-20 मैच में 21 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है| वही विराट कोहली 20 बार 50+ का स्कोर बना इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आज गए है|
दोस्तों, आपका इस बारे में क्या कहना है ? हमें कमेन्ट करके जरुर बताए| अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो प्लीज इसे लाइक और शेयर जरुर करे|
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़े ये 2 बड़े रिकॉर्ड, गेल-कोहली को छोड़ा पीछे
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: