2011 के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल

क्रिकेट के खेल में टेस्ट क्रिकेट को खिलाड़ियों का असली टेस्ट माना जाता है। इसमें बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों का भी असली टेस्ट होता है। आज हम आपको दुनिया के उन टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2011 के बाद अब तक सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लिए हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन-कौन से गेंदबाज हैं।
1. नाथन लियोन

Copyright Holder: Dafabet
नाथन लियोन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट लेने के बाद इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गए हैं। साल 2011 में नाथन लियोन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक नाथन लियोन टेस्ट में 352 विकेट ले चुके हैं।
2. रंगना हेराथ

Copyright Holder: Dafabet
रंगना हेराथ श्रीलंका टीम के लिए एक सफल स्पिनर की भूमिका निभा चुके हैं। रंगना हेराथ ने साल 1999 में अपना टेस्ट बेबी किया था। टेस्ट करियर में रंगना हेराथ ने कुल 433 विकेट लिए। 2011 के बाद रंगना हेराथ ने 349 विकेट लिए।
3. रविचंद्रन अश्विन

Copyright Holder: Dafabet
साल 2011 के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन शामिल है। रविचंद्रन अश्विन ने साल 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 342 विकेट ले चुके हैं।
4. जेम्स एंडरसन

Copyright Holder: Dafabet
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड टीम के मुख्य तेज गेंदबाजों में से एक हैं। साल 2003 में जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। अपने टेस्ट करियर में एंडरसन ने कुल 575 विकेट लिए हैं। साल 2011 के बाद जेम्स एंडरसन 335 विकेट ले चुके हैं।
5. स्टूअर्ट ब्रॉड

Copyright Holder: Dafabet
टेस्ट क्रिकेट में स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। ब्रॉड ने साल 2007 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट चटका चुके हैं। साल 2011 के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने 318 विकेट लिए हैं।



2011 के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल 2011 के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, एक भारतीय गेंदबाज भी शामिल Reviewed by Content writer on अगस्त 05, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.