भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। जिसका दूसरा T20 मुकाबला फ्लोरिडा में खेला गया जिसको डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार भारतीय टीम ने 22 रन से अपने नाम कर लिया।
Third party image reference
इसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बेहतरीन 51 गेंदों में 67 रन की पारी खेली।इसके साथ ही रोहित ने महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
Copyright holder: CRICK DHARMA
रोहित शर्मा ने इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने एक इतिहास अपने नाम कर लिया। वह दुनिया के T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
Third party image reference
पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल T20I में छक्के लगाने में उनसे आगे थे, उन्होंने कुल 105 छक्के लगाए हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाए और 107 छक्के के साथ वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
Copyright holder: CRICK DHARMA
इसके अलावा रोहित शर्मा T20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वह 88 मैचों में कुल 2422 रन बना चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भारत के कप्तान विराट कोहली हैं। जिन्होंने इस मैच में 28 रन की पारी खेली और वह 2310 रन बनाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
पता नहीं अब कौन तोड़ पायेगा रोहित शर्मा के ये 2 महारिकॉर्ड, गेल-गुप्टिल भी हैं पीछे!
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:





कोई टिप्पणी नहीं: