हाल ही में मीडिया में हसन अली सुर्खियों में बने हुए हैं. मीडिया के अनुसार हसन अली भारत के हरियाणा में शादी करने वाले. पाकिस्तान के कई खिलाड़ी भारतीय लड़कियों से शादी कर चुके हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान के मोहसिन खान ने न सिर्फ यहाँ शादी की बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय भी किया. आज के इस लेख में हम आपको उन 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लड़कियों से शादी की. आइये जानते हैं इनके बारे में-
1- शोएब मलिक
Third party image reference
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पाकिस्तानी के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक ने 2010 में भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से शादी की. आपको बता दें सानिया ने कुछ महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया. दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपन क्षेत्र के महारथी हैं.
2- फैसल कुरैशी
Third party image reference
पाकिस्तान के गोल्फ प्लेयर की मुलाकात भारत की गोल्फ महिला खिलाड़ी नोनिता लाल से एक टूर्नामेंट के दौरान हुई थी. फैसल और नोनिता ने 1990 में एक-दुसरे का हमसफर बनने का फैसला लिया. फिलहाल दोनों का खूबसूरत बेटा भी है.
3- मोहसिन खान
Third party image reference
इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर दोहरा शतक बनाने वाले मोहसिन खान ने 1980 में बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से विवाह किया. हालांकि इनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 1990 में ये दोनों एक-दूसरे से अलग हो गये. मोहसिन ने इस दौरान कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया.
4- जहीर अब्बास
Third party image reference
पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जहीर की पहली शादी नसरीन से हुई थी. इसके बाद जहीर अब्बास की मुलाकात इंग्लैंड में रीता लूथरा से हुई. कई वर्ष एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इन्होंने 1988 में शादी की. रीता ने धर्म परिवर्तन करते हुए अपना नाम समीना अब्बास रख लिया.