आज की इस पोस्ट में हम आपको चार ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू वनडे मैच में शतक लगाया था। चलिए जानते हैं उन चार बल्लेबाजों के बारे में
1. मार्टिन गुप्टिल
Third party image reference
साल 2009 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच एक मैच खेला गया था जिससे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में मार्टिन गुप्टिल ने शानदार 122 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे।
2. इमाम उल हक
Third party image reference
साल 2017 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे मैच खेला गया था जिससे पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम उल हक ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने डेब्यू वनडे मैच में ही इमाम उल हक ने शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 100 रनों पारी खेली थी जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे।
3. कॉलिन इंग्राम
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कोलिन इंग्राम ने साल 2010 में जिंबाब्वे के विरुद्ध अपना पहला वनडे मैच खेला था। उस वनडे मुकाबले में कॉलिन इंग्राम ने 126 गेंदों का सामना करते हुए 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 8 चौके लगाए थे।
4. लोकेश राहुल
Third party image reference
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने साल 2016 में भारत और जिंबाब्वे के बीच खेले गए वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने पहले वनडे मैच में लोकेश राहुल ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया था।
अपने पहले ही डेब्यू वनडे मैच में शतक लगाने वाले 4 बल्लेबाज़, नंबर 4 टीम इंडिया की जान
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: