क्रिकेट में रिकार्ड्स का बनना एक आम बात है. क्रिकेट में प्रत्येक मैच के बाद कई रिकॉर्ड बनते और कई पुराने रिकार्ड्स ध्वस्त होते हैं. पाकिस्तान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही शानदार रहा है. पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे बेजोड़ रिकार्ड्स बनाए हैं जिनका टूटना बहुत मुश्किल है. आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही रिकार्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के नाम हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में-
1- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम टेस्ट मैच में नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है. वसीम अकरम ने जिम्बाब्वे के विरुद्ध 363 गेंदों पर नाबाद 257 रन की मैराथन पारी खेली थी.
2- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकॉर्ड है. इन्होंने 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड के विरुद्ध 100 मील प्रति घंटा की रफ़्तार से गेंद फेंकी थी.
Third party image reference
3- वनडे क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने का गौरव पाकिस्तान के जलालुद्दीन के नाम है. इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 1982 में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था.
Third party image reference
4- टी 20 क्रिकेट में सबसे किफायती गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफ़ान के नाम है. इन्होंने कैरिबियन प्रीमियर लीग 2018 में 4 ओवर में मात्र 1 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाये थे.
Third party image reference
5- वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन के आंकड़े को पार करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फखर जमान के नाम है. इन्होंने 208 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध 18वीं पारी में 1000 रन पुरे किये थे.
रिकॉर्ड बनते है टूटने के लिए,लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के ये 5 रिकॉर्ड शायद ही कभी टूटे
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: