भले सारे रिकॉर्ड टूट जाये, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स के इन 5 रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल


Third party image reference
क्रिकेट का खेल अनिश्चितता का खेल है। इस खेल में कब क्या हो जाए, किसी को नहीं पता। भारतीय टीम क्रिकेट की बेहतरीन टीमों में से एक है। भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनमें से बहुत से रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटे हैं। आज हम आपको भारतीय खिलाड़ियों के नाम दर्ज कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बता रहे हैं, जो टूटना बहुत ही मुश्किल है। आइए जानते हैं
1- एक ओवर में सबसे ज्यादा रन और सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड

Third party image reference
बता दें कि एक ओवर में सबसे ज्यादा रन और सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज सिंह ने 2007 के टी-20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। इतना ही नहीं इस मैच में युवराज ने महज 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
2- बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड
यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 341 वनडे मैचों में अब तक 120 स्टंपिंग की है और वो अंतरराष्ट्रीय वनडे में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर है।
3- बिना शून्य पर आउट हुए सबसे ज्यादा पारी खेलने का रिकॉर्ड

Third party image reference
यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के नाम दर्ज है। राहुल द्रविड़ ने 1999 से 2004 के बीच लगातार 120 पारियां खेली थी।
4- वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक

Third party image reference
यह कारनामा करने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया था।
5- सबसे ज्यादा दोहरा शतक
यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित अंतरराष्ट्रीय वनडे में अब तक तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं।
भले सारे रिकॉर्ड टूट जाये, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स के इन 5 रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल भले सारे रिकॉर्ड टूट जाये, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स के इन 5 रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल Reviewed by Content writer on अगस्त 03, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.