आज की इस पोस्ट में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में लगातार छह शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज का नाम बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हम टॉप पांच बल्लेबाजों की बात करेंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा बार लगातार टेस्ट में शतक लगाया है। चलिए जानते हैं
5. राहुल द्रविड़
Third party image reference
लिस्ट में पांचवा नाम भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का है। राहुल द्रविड़ ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट में लगातार चार शतक लगाए थे। राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के विरुद्ध लगातार तीन शतक और इसके बाद वेस्टइंडीज़ के विरुद्ध शतक लगाया था।
4. मोहम्मद यूसुफ
Third party image reference
पाकिस्तान टीम के पूर्व बेहतरीन बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल है। साल 2006 में मोहम्मद यूसुफ ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांच शतक लगाए थे। मोहम्मद यूसुफ ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के विरुद्ध यह कारनामा किया था।
3. गौतम गंभीर
Third party image reference
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। साल 2009 में गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश के विरुद्ध लगातार पांच शतक लगाए। बता दे कि गौतम गंभीर ने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति में एंट्री ली और आज वे बीजेपी के सांसद है
2.जैक कैलिस
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है। उन्होंने साल 2003-04 में लगातार पांच शतक ठोके थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध लगातार चार शतक लगाए। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध एक शतक लगाया था।
1. डॉन ब्रैडमैन
Third party image reference
बता दे कि टेस्ट क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम दर्ज है जिन्होंने एशेज सीरीज में लगातार छह शतक ठोके थे। इस लिस्ट में डॉन ब्रैडमैन पहले नंबर पर है।
ये भारतीय भी लिस्ट में-
Third party image reference
इनके अलावा विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग भी 3-3 शतक लगा चुके हैं।
टेस्ट में लगातार 6 शतक बनाने वाला दुनिया का इकलौता बल्लेबाज, नाम जानकर होगी हैरानी
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: