Third party image reference
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों में ज्यादातर मुस्लिम खिलाड़ी ही होते हैं। लेकिन पाकिस्तानी टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी खेले, जो मुस्लिम नहीं थे। आज हम आपको ऐसे ही 7 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं
1- एंटाओ डिसूजा
एंटाओ डिसूजा ने पाकिस्तान की तरफ से 6 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 17 विकेट हासिल किए। बता दें कि एंटाओ डिसूजा का जन्म भारत के गोवा में हुआ था। लेकिन 1947 में जब बंटवारा हुआ तो उनके पिता पाकिस्तान चले गए।
2- डंकन शार्प
डंकन शार्प ने पाकिस्तान की तरफ से केवल तीन टेस्ट मैच खेले। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी अच्छा खेल दिखाया। वह एंग्लो पाकिस्तानी थे।
3- वालिस मैथियस
वालिस मैथियस ने पाकिस्तान की तरफ से 21 टेस्ट मैच खेले। हालांकि उन्होंने बतौर बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन वह एक बेहतरीन फील्डर थे और पाकिस्तान टीम में खेलने वाले पहले गैर मुस्लिम खिलाड़ी।
4- अनिल दलपत सोनवारिया
अनिल दलपत सोनवारिया हिंदू थे। उनके पिता पाकिस्तानी हिंदुज नामक क्रिकेट क्लब के मालिक भी थे। उनको पाकिस्तान की टीम में वसीम बारी के स्थान पर खेलने का मौका मिला था।
5- सोहेल फ़ज़ल
सोहेल फ़ज़ल पाकिस्तान की तरफ से केवल 2 वनडे मैच खेल पाए। वह ईसाई धर्म के हैं। उन्होंने 1989-1990 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में 3 छक्के लगाए थे।
6- दानिश कनेरिया
Third party image reference
दानिश कनेरिया भी हिंदू क्रिकेटर है , जिन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से 61 मैच खेले और वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर थे।
7- मोहम्मद यूसुफ (यूसुफ योहाना)
Third party image reference
मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान के लिए कई सालों तक क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने करियर में 39 शतक और 97 अर्धशतक लगाए। मोहम्मद यूसुफ पहले ईसाई थे। लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम यूसुफ योहाना से मोहम्मद यूसुफ कर लिया।