इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली ऐतिहासिक एशेज सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज को जीतने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एड़ी चोटी का जोर लगा देती है। इस एशेज सीरीज में लंबे समय के बाद तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वापसी की है। जी हां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और रूम बैनक्रॉफ्ट लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।
Third party image reference
वॉर्नर और बेनक्रोफ्ट इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लेकिन स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया। बॉल टैंपरिंग विवाद के कारण बैन किए गए इन खिलाड़ियों ने 16 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। लेकिन ball-tampering का ग्रहण है इन्हें अभी भी परेशान किया जा रहा है।
Third party image reference
मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के दर्शकों ने इन तीनों खिलाड़ियों को जमकर चिढ़ाया। दर्शकों ने इन खिलाड़ियों को सेंड पेपर दिखाए। वहीं कुछ दर्शकों ने स्टीव स्मिथ का मुखौटा पहना हुआ था। स्मिथ इस मुखोटे में रोते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि बैन लगने के बाद से ही इन खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं बैन समाप्त होने के बाद भी इनकी परेशानियां खत्म नहीं हो रही है।
Third party image reference
दोस्तों क्या अब इन खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए? कमेंट करके अपनी राय अवश्य दें।
Ashes के पहले टेस्ट में दर्शकों ने पार कर दी सारी हदें, इस तरह स्मिथ और वार्नर को चिढ़ाया
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 03, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: