Third party image reference
आपको बतादें श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हैं महेला जयवर्धने का नाम इस सूची में सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जा रहा है. आपको बता दें अपने करियर में 149 टेस्ट मैच औऱ 448 वनडे खेलने वाले महेला जयवर्धने इसे पहले इंग्लैंड के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं साथ ही वह वर्तमान में आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के भी कोच हैं. वही साल 2007 में भारतीय टीम के टी20 विश्वकप जीतने में बड़ा योगदान देने वाली जोड़ी लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह में भी बीसीसीआई को अपना आवेदन भेजा हैं.
Third party image reference
भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर से टॉम मूडी, माइक हेसन जैसे दिग्गज ने बीसीसीआई को अपना आवेदन भेजा है आपको बता दें माइक कई साल तक न्यूज़ीलैंड के हेड कोच रह चुके हैं वही टॉम भी आईपीएल से लेकर कई बड़ी लीग में भी टीम के हेड कोच की भूमिका निभा चुके है. वही इनके अलावा पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद, न्यूज़ीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स और प्रवीण आमरे ने भी कोचिंग स्टाफ से जुड़े पदों के लिए बीसीसीआई को अपना आवेदन भेजा है.
Third party image reference
इन सभी के साथ साथ रवि शास्त्री को भी इस प्रक्रिया में सीधी एंट्री मिली है. वही विराट कोहली भी अपनी इच्छा जता चुके हैं कि वह रवि शास्त्री को ही फिर से भारतीय टीम के कोच के रूप में देखना पसंद करेंगे विराट के इस बयान के बाद रवि शास्त्री का एक बार फिर कोच बनना तय माना जा रहा है.
आपको क्या लगता है रवि शास्त्री को हटाकर किस दिग्गज खिलाड़ी को भारतीय टीम का कोच बनाया जाना चाहिए आप अपनी राय कमेंट जरूर करें.
भारतीय टीम का कोच बनने के लिए इन दिग्गजों ने किया आवेदन, इस दिग्गज का कोच बनना लगभग तय
Reviewed by Admin
on
अगस्त 01, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: