Third party image reference
क्रिकेट इतिहास में कई रोमांचक मैच हुए है, जिनकी यादें फैंस के दिलों में रह जाती हैं। आज एक ऐसे ही मैच का जिक्र हम यहां करेंगे। जिस मैच की हम बात कर रहे है, उस मैच को भारतीय टीम लगभग हार चुकी थी, लेकिन राहुल द्रविड़ ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर भारत को उस मैच में जीत दिलाई।
Third party image reference
दरअसल उस वक्त भारत और वेस्टइंडीज के बीच सात मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। सीरीज के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 325 रनों का विशाल स्कोर भारत के सामने रखा। यह उस समय में काफी बड़ा स्कोर था।
Third party image reference
वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल ने 140 और रामनरेश सरवन ने 99 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की तरफ से ओपनर सहवाग महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। वही दूसरे ओपनर गांगुली 28 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। इसके बाद क्रीज पर आये राहुल द्रविड़।
Third party image reference
राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम की संभाला। उन्होंने धीमी शुरुआत करते हुए धीरे-धीरे शानदार शतक (109 रन) लगा दिया। उनके इस शतक की बदौलत भारतीय टीम यह मैच जीतने में कामयाब हो गई। राहुल द्रविड़ का यह शतक काफी खास रहा, क्रिकेट फैंस उनकी इस जुझारु पारी को कभी नहीं भूलते।
नहीं भूलते फैंस राहुल द्रविड़ की इस पारी को, जिसकी वजह से भारत ने जीती हारी हुई बाजी
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 05, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: