विश्वकप 2019 में सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होने के चलते पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफ़राज़ अहमद को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से टेस्ट कप्तान के रूप से हटा दिया गया है जिसके बाद बाबर आजम के कप्तान बनने की सम्भावना बताई जा रही है. लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान टीम खिलाडियों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाली सैलरी से जुडी जानकारी देने वाले हैं आपको बता दें पाकिस्तान टीम के हर खिलाड़ी को प्रति टेस्ट मैच के लिए 4 लाख रुपए व वनडे मैच के लिए 3 लाख रुपए और टी20 के लिए 1.25 लाख रुपए मैच फीस दी जाती हैं.
Third party image reference
इसके अलावा पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों को कुल 4 श्रेणियों में बांटा गया है जिन्हें प्रति माह के हिसाब रिटेन सैलरी दी जाती हैं.
1. इस ग्रेड ए श्रेणी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 6 खिलाड़ियों को रखा गया है जिसमे सरफराज अहमद, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, अजहर अली, यासिर शाह और बाबर आजम का नाम शामिल है जिन्हें 5 लाख रुपए प्रति माह सैलरी मिलती हैं.
Third party image reference
2. ग्रेड बी में भी 6 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. जिसमे मोहम्मद हाफिज, शादाब खान, हसन अली और फखर ज़मान का नाम शामिल है इन्हें प्रति माह 3.45 लाख रुपए की सैलरी मिलती है.
3. ग्रेड सी में 9 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमे में मोहम्मद अब्बास, वहाब रियाज, जुनैद खान, हारिस सोहेल, इमाम उल हक जैसे अन्य खिलाड़ी शामिल हैं. इस ग्रेड में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 1.98 लाख रुपए प्रति माह सैलरी मिलती है.
Third party image reference
4. ग्रेट डी में में पांच खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमे रुम्मन रईस, आसिफ अली, राहत अली, जैसे कई खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 1 लाख रुपए प्रति माह की सैलरी मिलती है.
Third party image reference
विश्व क्रिकेट में कई बार विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना की जाती है लेकिन यदि इनकी सैलरी की बात करें तो विराट कोहली को प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपए मिलते है तो बाबर आजम को मात्र 60 लाख रुपए आपको बतादे भारतीय खिलाड़ियों में सबसे निचली श्रेणी में भी एक करोड़ रुपए सैलरी दी जाती हैं.
आपको क्या लगता है बाबर आजम विराट कोहली से बेहतर बल्लेबाज है साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा में से कौनसा खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए बेहतर कप्तान है अपनी राय कमेंट जरूर करें.
जारी हुई पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों की सैलरी, बाबर आजम की सैलरी जानकर होगी हैरानी
Reviewed by Admin
on
अगस्त 02, 2019
Rating:




कोई टिप्पणी नहीं: