Third party image reference
कश्मीर में धारा 370 लगा दी गई है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े कदम पहले से ही उठा लिये गये थे। अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। पर्यटकों को कश्मीर छोडऩे की सलाह दे दी गई थी। लेकिन, कश्मीर में एक ऐसा शख्स था जिसके कश्मीर छोडऩे का आदेश मिला। यह खबर जैसे जंगल में आग की तरह फैल गई। लेकिन, सवाल यह उठता है कि इरफान पठान कश्मीर घाटी में कर क्या रहे थे। तो आईये हम आपको बताते हैं। असल में इरफान जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटॉर हैं। इसी सिलसिले में वह कश्मीर घाटी में खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग देने गए हुए थे। जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के मेंटॉर और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान सहित कई क्रिकेटरों को कश्मीर छोडऩे को कहा गया था।
Third party image reference
जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है। अधिकारी ने कहा, हम इरफान और अन्य सहयोगी स्टाफ की देखरेख में प्री-सीजन ट्रेनिंग कर रहे थे। ये मैच घरेलू सत्र के लिए टीम में खिलाडिय़ों के चयन में मदद करेंगे। लेकिन शनिवार को यह फैसला किया गया कि कश्मीर (यह जगह) छोड़ देनी चाहिए और सुरक्षा के हालात ठीक होने के बाद ही वापस लौटना चाहिए। इससे पहले, सेना ने एक आदेश जारी करके पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को घाटी छोडऩे को कहा था।
कश्मीर घाटी में कर क्या रहे थे इरफान पठान, पता चलेगा तो होंगे हैरान
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: