Third party image reference
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे टी-20 को भारत ने दकवर्थ लुइस नियम के तहत 22 रनों से जीत लिया, इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 167 रन बनाए थे, जिसमें रोहित शर्मा ने 3 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए थे। जिसकी बदौलत भारत ने मैच को आसानी से जीत लिया।
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
Copyright Holder: News of cricket
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में 3 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम 96 मैचों की 88 टी-20 पारियों में 107 छक्के हो गए हैं। जबकि क्रिस गेल के नाम पर 105 छक्के दर्ज हैं। जबकि तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल विराजमान हैं, जिन्होंने 49 पारियों में 103 छक्के लगाए हैं।
मैच में बनाए रोहित ने 67 रन
Copyright Holder: News of cricket
फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रोहित हिटमैन ने 51 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। इस 67 रनों की पारी के दौरान रोहित के बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। जबकि उनका बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 131.37 का रहा।