ENG-AUS: स्टीव स्मिथ ने अपने आखिरी 44 रन सिर्फ इतनी गेंदों में बनाये, जानकर हैरानी होगी

मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 284 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की टीम को इस सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाने में स्टीव स्मिथ की भूमिका खास रही, उन्होंने नंबर 10 और नंबर 11 बल्लेबाज के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और शतक लगाने के बाद अपनी पारी के बाद तेजी से रन बटोरे।
टेस्ट करियर का 24वां शतक लगाने वाले स्मिथ ने 10वें नंबर के बल्लेबाज के साथ 88 और 11वें नंबर बल्लेबाज के साथ 74 रन जोड़े। शतक लगाने के बाद स्मिथ ने अपने आखिरी 44 रन तेजी से बनाये।

Third party image reference
अपनी 144 रनों की पारी में स्मिथ ने 219 गेंदो का सामना किया। अपने शतक (100 रन) के बाद आउट होने से पहले स्मिथ ने जो अंतिम 44 रन बनाये उनमें उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 7 चौके व 1 छक्का भी लगाया।
- 35 गेंद
- 44 रन
- 7 चौके
- 1 छक्का

Third party image reference


स्टीव स्मिथ ने सूझबूझ के साथ दूसरे छोर पर खड़े नंबर 11 बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी की। आखिरी विकेट के लिए हुई कीमती 74 रनों की साझेदारी में स्मिथ का योगदान खास रहा। स्मिथ ने शतक के बाद न सिर्फ तेजी से रन बनाए बल्कि ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक भी अपने पास रखी।
ENG-AUS: स्टीव स्मिथ ने अपने आखिरी 44 रन सिर्फ इतनी गेंदों में बनाये, जानकर हैरानी होगी ENG-AUS: स्टीव स्मिथ ने अपने आखिरी 44 रन सिर्फ इतनी गेंदों में बनाये, जानकर हैरानी होगी Reviewed by Admin on अगस्त 02, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.