Third party image reference
आज 6 अगस्त को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा टी 20 मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है. भारतीय टीम तीसरा टी 20 मैच जीतकर वेस्टइंडीज का सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा. वहीं वेस्टइंडीज की टीम तीसरा टी 20 मैच जीतकर अपनी खोयी हुई प्रतिष्ठा हासिल करना चाहेगी.
Third party image reference
भारतीय टीम तीसरे टी 20 के लिए टीम में कई बदलाव कर सकती है. तीसरे टी 20 के बाद मैन ऑफ द सीरीज के दावेदार का भी पता चल जाएगा. फ़िलहाल मैन ऑफ द सीरीज के दावेदारों में कई खिलाड़ी शामिल हैं. इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो पहले पायदान पर रोहित शर्मा (91 रन) हैं. वेस्टइंडीज के पॉवेल (58 रन) दूसरे पायदान पर हैं. पोलार्ड तीसरे पायदान पर, कोहली चौथे पायदान पर जबकि निकोलस पूरन पांचवें पायदान पर हैं.
Third party image reference
इस सीरीज के टॉप 5 गेंदबाजों की बात की जाए तो पहले कॉटरेल 4 विकेट हासिल कर पहले पायदान पर हैं. भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर, क्रुणाल पांड्या तीसरे, नवदीप सैनी चौथे पायदान पर हैं. पॉल 3 विकेट हासिल कर पांचवें पायदान पर काबिज हैं.
आज IND-WI तीसरा टी 20, कौन बनेगा मैन ऑफ द सीरीज, देखें टॉप-5 बल्लेबाज व गेंदबाज
Reviewed by Content writer
on
अगस्त 06, 2019
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: