IND-WI: आज रात 8 बजे से तीसरा टी20, इन 4 खिलाड़ियों की छुट्टी लगभग तय, एक का डेब्यू संभव


Copyright Holder: Cricket Panel
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा| ये मैच वेस्टइंडीज के गुयाना में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमें पहले ही पहुँच चुकी है| हालाँकि भारत इस सीरीज को पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चूका है लेकिन अंतिम मुकाबला होने के नाते इस मैच में दोनों टीमें बड़े बदलाव कर सकती है|

एक खिलाड़ी का डेब्यू संभव


Third party image reference
भारतयी टीम में पहली बार शामिल हुए राहुल चाहर को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है| राहुल से पहले नवदीप सैनी भारत के लिए पहले टी20 में डेब्यू कर चुके है|

इन 4 खिलाड़ियों की छुट्टी


Third party image reference
सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कहा था की वो इस सीरीज में सब खिलाड़ियों को मौका देंगे| लेकिन पहले दो मैचों में कोई बदलाव न होने के चलते अभी भी 4 खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है| ऐसे में 4 अन्य खिलाड़ियों को मौका देने के लिए टीम के पहले से मौजूद 4 खिलाड़ियों को आराम देना होगा|

Third party image reference
इन खिलाड़ियों में सबसे ऊपर नाम ऋषभ पंत का आता है जो बिलकुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे है| इसके बाद मनीष पांडे को भी आराम दिया जा सकता है| टीम में चाहर भाइयों की जोड़ी को शामिल करने के लिए जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को बाहर किया जा सकता है|

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित टीम

मैच में ऋषभ पंत के स्थान पर लोकेश राहुल को मौका मिल सकता है जो विकेटकीपिंग भी करते है| इसके साथ ही श्रेयस अय्यर को मनीष पांडे की जगह और चाहर भाइयों को भी जगह मिल सकती है|

Copyright Holder: Cricket Panel
टीम: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, राहुल चाहर, खलील अहमद|

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की संभावित टीम

वेस्टइंडीज ये सीरीज पहले ही हार चुकी है| ऐसे में अंतिम मैच में वो कई बड़े बदलाव कर सकते है|

Copyright Holder: Cricket Panel
टीम: एविन लुईस, सुनील नरेन, निकोलस पूरण, शिमरोन हेटमायर, रोमन पोवेल, कार्लोस ब्रेथवेट, कायरन पोलार्ड, खरी पेरी, कीमो पॉल, शेल्डन कोट्रेल, ओशन थॉमस|
IND-WI: आज रात 8 बजे से तीसरा टी20, इन 4 खिलाड़ियों की छुट्टी लगभग तय, एक का डेब्यू संभव IND-WI: आज रात 8 बजे से तीसरा टी20, इन 4 खिलाड़ियों की छुट्टी लगभग तय, एक का डेब्यू संभव Reviewed by Content writer on अगस्त 06, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.