इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं आईपीएल की 4 ऐसी टीमों के बारे में जो आईपीएल के इतिहास में हजार छक्के लगाने के बहुत ही नजदीक है। आइए जानते हैं आईपीएल की उन 4 टीमों के बारे में
4. दिल्ली कैपिटल्स
Third party image reference
आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 173 मैच खेले हैं जिनमें उसने 864 छक्के और 2450 चौके लगाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 1000 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 136 छक्कों की जरूरत है और दिल्ली कैपिटल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 6वें नंबर पर है।
3. कोलकाता नाइट राइडर्स
Third party image reference
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल में 176 मैचों में 2403 चौके और 910 छक्के लगाए हैं। इस मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे नंबर पर है। कोलकाता की टीम को हजार छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 90 छक्कों की जरूरत है।
2. चेन्नई सुपर किंग्स
Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। चेन्नई ने 159 मैचों में 2118 चौके और 946 छक्के लगाए हैं। 54 छक्के लगाते ही चेन्नई के हजार छक्के पूरे हो जाएंगे।
1. किंग्स इलेवन पंजाब
Third party image reference
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल में 1000 छक्के पूरे करने के बहुत ही करीब है। किंग्स इलेवन पंजाब ने 173 मैचों में 948 छक्के लगाए हैं। 52 छक्के लगाते ही उसके 1000 छक्के पूरे हो जाएंगे।
Third party image reference
अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में 1000 छक्के पूरे कर पाए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं: