IPL:फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, नंबर 1 और 2 ने जड़े है शानदार शतक


आज इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं पांच ऐसे बल्लेबाजों के बारे में जो आईपीएल के इतिहास में फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में टॉप 5 में शामिल है। चलिए जानते हैं
1. शेन वॉटसन

Third party image reference
आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें शेन वॉटसन ने 57 गेंदों में नाबाद 117 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
2. रिद्धिमान साहा

Third party image reference
आईपीएल 2014 का फाइनल मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें रिद्धिमान साहा ने 55 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान रिद्धिमान साहा ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए थे।
3. मुरली विजय

Third party image reference
मुरली विजय ने आईपीएल 2011 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 52 गेंदों का सामना करते हुए 95 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए थे।
4. मनीष पांडे

Third party image reference
आईपीएल 2014 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में मनीष पांडे ने 50 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और छह छक्के निकले थे।
5. मनविंदर बिसला

Third party image reference

Third party image reference
आईपीएल 2012 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता के बल्लेबाज मनविंदर बिसला ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और पांच छक्कों की सहायता से 89 रनों की पारी खेली थी।
IPL:फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, नंबर 1 और 2 ने जड़े है शानदार शतक IPL:फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, नंबर 1 और 2 ने जड़े है शानदार शतक Reviewed by Content writer on जुलाई 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.