रोहित के जीवन में यह 2 खिलाड़ी रहे मददगार, 1 ने बदला करियर तो दूसरे ने दिलाया प्यार


Third party image reference

Third party image reference
भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा की पूरी दुनिया दीवानी है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बेस्ट ओपनर बल्लेबाज माने जाते हैं। साल 2007 में उन्होंने आयरलैंड के विरुद्ध उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जब उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी तब वह मध्यक्रम में खेलते थे। शुरुआत में रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था, जिस वजह से उनको खेलने का मौका नहीं मिलता था।

धोनी ने बदल दी किस्मत

Third party image reference
साल 2012 में महेंद्र सिंह धोनी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रोहित शर्मा से ओपनिंग करवाना शुरू कर दिया। जब से रोहित शर्मा बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने उतरे तब से उनकी किस्मत चमक गई। उन्होंने बतौर ओपनर एक के बाद एक शतक और फिर दोहरे शतक लगाए। महेंद्र सिंह धोनी का यह फैसला रोहित शर्मा के लिए वरदान सिद्ध हुआ।

Third party image reference

Third party image reference

आप सभी लोग इस बारे में जानते होंगे कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 215 वनडे मैचों में तीन दोहरे शतक और 27 शतक लगाए हैं। उनका वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 264 रनों का है।

Third party image reference

युवराज सिंह की वजह से मिला अपना प्यार

Third party image reference

Third party image reference
आपको जानकर हैरानी होगी कि युवराज सिंह रोहित शर्मा के जीजा है। बता दें कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और युवराज सिंह भाई बहन है। साल 2015 में रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी हुई थी। इन दोनों की शादी के पीछे युवराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ था। 28 अप्रैल के दिन रोहित शर्मा ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर रितिका सजदेह को शादी के लिए प्रपोज किया था।
रोहित के जीवन में यह 2 खिलाड़ी रहे मददगार, 1 ने बदला करियर तो दूसरे ने दिलाया प्यार रोहित के जीवन में यह 2 खिलाड़ी रहे मददगार, 1 ने बदला करियर तो दूसरे ने दिलाया प्यार Reviewed by Admin on जुलाई 21, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.