Third party image reference
कुछ समय पहले भारतीय टीम के महान बल्लेबाज युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। हर किसी के लिए युवराज सिंह का यह फैसला चौंकाने वाला रहा। उन्होंने बिना फेयरवेल मैच खेले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हम आपको पांच ऐसे ही क्रिकेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला और उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं
जहीर खान
Third party image reference
15 अक्टूबर 2015 को ट्विटर पर जहीर खान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए जहीर खान ने 200 मैचों में 282 विकेट हासिल किए।
वीवीएस लक्ष्मण
Third party image reference
वीवीएस लक्ष्मण ने युवराज सिंह की तरह ही बिना फेयरवेल मैच खेले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। भारतीय टीम के लिए उन्होंने 86 वनडे मैचों में 2338 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 134 मैचों में 8781 रन बनाए।
वीरेंद्र सहवाग
Third party image reference
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने 37वें जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 20 अक्टूबर 2015 को वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने 251 वनडे मैच खेले जिनमें 8273 रन बनाए।
गौतम गंभीर
Third party image reference
4 दिसंबर 2018 को गौतम गंभीर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। 143 वनडे मैचों में गौतम गंभीर ने 5238 रन बनाए। उनको फेयरवेल मैच खेलने का अवसर नहीं मिला।
राहुल द्रविड़
Third party image reference
राहुल द्रविड़ ने अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक फंक्शन रूम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। जब उन्होंने घोषणा की थी तो किसी को यकीन नहीं हुआ था। उनको भी फेयरवेल मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
इन 5 बड़े इंडियन प्लेयर्स तक को नहीं मिला फेयरवेल मैच खेलने का मौका
Reviewed by Admin
on
जुलाई 21, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: