टी 20 में इस वर्ष 100 छक्के लगाने के करीब हैं ये 5 विस्फोटक बल्लेबाज, नंबर 1 है बेहद करीब

टी 20 क्रिकेट दर्शकों को सबसे ज्यादा आनंदित करने वाला प्रारूप है. इस प्रारूप में दर्शकों को बल्लेबाजों के द्वारा खेली गयी कई आतिशी पारी देखने को मिलती हैं. दर्शक आज के दौर में टी 20 क्रिकेट को सबसे ज्यादा वरीयता देते हैं. बल्लेबाज भी इस प्रारूप में खूब जमकर चौके-छक्के लगाते हैं. क्रिकेट जगत के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे शॉट्स खेलने की कला के लिए मशहूर हैं. आज के इस लेख में हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस वर्ष (2019) टी 20 क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का करीब हैं. आइये जानते हैं इनके बारे में-
5- एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी हैं इस वर्ष 28 टी 20 मैच खेले हैं जिसमें 52.52 की औसत से 998 रन बनाए हैं. इस दौरान इस धाकड़ खिलाड़ी ने 54 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं.
4- किरॉन पोलार्ड

Third party image reference
वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने आईपीएल के 12वें सीजन में कई आतिशी पारियां खेली. पोलार्ड ने इस वर्ष कुल मिलाकर (घरेलू, अंतरराष्ट्रीय) 41 टी 20 मैच खेले हैं. इन 41 मैचों में इन्होंने 56 छक्के लगाए हैं.
3- निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने इस वर्ष 24 टी 20 मुकाबलों में 56 छक्के लगाए हैं. इस वर्ष निकोलस लगभग 37 की औसत से 739 रन बनाने में सफल रहे हैं.
2- शेन वॉटसन

Third party image reference
ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने इस वर्ष तीन टीमों की तरफ से कुल 39 टी 20 मैचों में हिस्सा लिया है. शेन ने इस वर्ष 57 छक्के लगाए हैं.
1- आंद्रे रसेल

Third party image reference
टी 20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने इस वर्ष 33 टी 20 मैचों में सबसे अधिक 83 छक्के लगाए हैं. इस वर्ष इन्हें 100 छक्के पुरे करने के लिए मात्र 17 छक्कों की आवश्यकता है. आंद्रे रसेल ने आईपीएल के 12वें सीजन में कई विस्फोटक पारियां खेली थी.

Third party image reference
आपको बता दें ऊपर दिए गये आंकड़ों में घरेलू मैच और अंतरराष्ट्रीय मैचों को शामिल किया गया है.
टी 20 में इस वर्ष 100 छक्के लगाने के करीब हैं ये 5 विस्फोटक बल्लेबाज, नंबर 1 है बेहद करीब टी 20 में इस वर्ष 100 छक्के लगाने के करीब हैं ये 5 विस्फोटक बल्लेबाज, नंबर 1 है बेहद करीब Reviewed by Admin on जुलाई 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.