वो 5 भारतीय खिलाड़ी जो टीम के कप्तान नहीं बन सके, नंबर 1 ने खेले हैं 402 मैच, देखें लिस्ट

क्रिकेट खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है कि वो अपने देश की टीम की कमान संभाले. यह सपना बहुत कम क्रिकेटर्स का ही पूरा हो पता है. भारत की तरफ से अब तक सैंकड़ो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना जलवा बिखेर चुके हैं. लेकिन इनमे से कुछ खुशनसीब क्रिकेटर्स को ही भारतीय टीम की कप्तानी करना का अवसर मिला है. आज के इस लेख में हम आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला. आइये जानते हैं इनके बारे में-
5- हरभजन सिंह
भारतीय टीम के इस दिग्गज स्पिनर ने भारत की तरफ से 234 वनडे मैच खेले. लेकिन के बार भी इन्हें भारतीय टीम की कप्तानी करने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हुआ. हरभजन सिंह के नाम टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी है.
4- जवागल श्रीनाथ

Third party image reference
भारतीय टीम को अपनी खतरनाक गेंदबाजी से कई मैचों में विजय दिलाने वले श्रीनाथ भी उन अनलकी खिलाड़ियों में शामिल हैं जो भारतीय टीम के कप्तान नहीं बन सके. श्रीनाथ ने 229 वनडे मैचों में 315 विकेट अर्जित किये.
3- मोहम्मद कैफ

Third party image reference
कैफ ने भारत की तरफ से 125 वनडे मैचों में लगभग 35 की औसत से 2753 रन बनाए. इस दौरान इनका उच्च स्कोर नाबाद 111 रन रहा. कैफ भी भारतीय टीम के कप्तान बनने का सौभाग्य अर्जित नहीं कर पाए.
2- जहीर खान

Third party image reference
भारतीय टीम के बायें हाथ के इस पूर्व गेंदबाज ने 311 टेस्ट विकेट, 281 वनडे विकेट और 17 टी 20 विकेट हासिल किये हैं. जहीर को कभी भी भारतीय टीम की कमान नहीं सौंपी गयी.
1- युवराज सिंह

Third party image reference


युवराज सिंह ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 402 मैच (40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी 20) खेले. युवराज सिंह को भी कभी भारतीय टीम का कप्तान बनने का सौभाग्य हासिल नहीं हुआ. युवराज सिंह के नाम 1900 टेस्ट रन, 8701 वनडे रन और 1177 टी 20 रन दर्ज हैं. आपको बता दें इसी वर्ष युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.
वो 5 भारतीय खिलाड़ी जो टीम के कप्तान नहीं बन सके, नंबर 1 ने खेले हैं 402 मैच, देखें लिस्ट वो 5 भारतीय खिलाड़ी जो टीम के कप्तान नहीं बन सके, नंबर 1 ने खेले हैं 402 मैच, देखें लिस्ट Reviewed by Admin on जुलाई 29, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.