आज की इस पोस्ट में हम आप को सबसे तेज 20 शतक लगाने वाले विश्व क्रिकेट के टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल है
हाशिम आमला
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने अब तक 181 वनड़े मैच खेले हैं और वे 27 शतक लगा चुके हैं। बता दे कि हाशिम आमला ने अपने 20 शतक सिर्फ 108 पारियां खेलकर लगाए थे। इस मामले में हाशिम आमला पहले नंबर पर है।
विराट कोहली
Third party image reference
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले बल्लेबाज है। आपको बता दें कि विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 133 पारियां खेलकर 20 शतक पूरे किए थे।
एबी डिविलियर्स
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। एबी डिविलियर्स ने 175 पारियां खेलने के बाद 20 शतक पूरे किए थे। उन्होंने कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।
रोहित शर्मा
Third party image reference
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा तीन दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर है। रोहित शर्मा ने 183 पारियां खेलकर अपने 20 शतक पूरे किए। रोहित शर्मा बहुत ही महान खिलाड़ी हैं।
सचिन तेंदुलकर
Third party image reference
सचिन तेंदुलकर की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह क्रिकेट के भगवान है। उनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पांचवे नंबर पर है। शुरुआती 20 शतक सचिन तेंदुलकर ने 197 पारियां खेलकर लगाए थे।
सबसे जल्दी 20 शतक लगाने वाले विश्व के टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर नहीं हैं विराट कोहली
Reviewed by Content writer
on
जुलाई 27, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: