जैसा कि आप सभी लोग जानते होंगे कि अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। साल 2015 में उन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इस पोस्ट में हम आपको तीन ऐसे भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में टॉप 3 में शामिल है। आइए जानते हैं उनके बारे में
अजीत अगरकर
Third party image reference
भारतीय टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अजीत अगरकर के नाम दर्ज है। साल 2002 में भारत और जिंबाब्वे के बीच वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में अजीत अगरकर ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। अजीत अगरकर का यह रिकॉर्ड अभी तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।
वीरेंद्र सहवाग
Third party image reference
भारतीय टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। 24 अक्टूबर 2001 को भारत और केन्या के बीच मैच खेला गया, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
युवराज सिंह
Third party image reference
आप लोग जानते होंगे कि युवराज सिंह के नाम अंतरराष्ट्रीय T-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस लिस्ट में युवराज सिंह तीसरे नंबर पर है। उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध साल 2004 में 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
ODI में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय बल्लेबाज, नंबर 1 पर है यह धुरंधर बल्लेबाज
Reviewed by Content writer
on
जुलाई 27, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: