Third party image reference
आप लोग जानते होंगे कि भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए। 1999 में वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध अपना पहला वनडे मैच खेला। साल 2004 में वीरेंद्र सहवाग ने 309 रनों की पारी खेली थी। इस पारी को आज तक कोई भी नहीं भुला पाया है। आज की इस पोस्ट में हम आपको पाकिस्तान की टीम के तीन ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके विरुद्ध सहवाग का रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा। चलिए जानते हैं उन तीन गेंदबाजों के बारे में
3. शोएब अख्तर
Third party image reference
आप लोग जानते होंगे कि शोएब अख्तर ने अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को घायल किया। उनको रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से लोग जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शोएब अख्तर के विरुद्ध वीरेंद्र सहवाग कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। शोएब अख्तर ने दो बार वनडे क्रिकेट में और 3 बार टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग को आउट किया।
2. शाहिद अफरीदी
Third party image reference
पाकिस्तान टीम के महान ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड सहवाग के विरुद्ध काफी अच्छा रहा। 6 बार वीरेंद्र सहवाग को शाहिद अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने चार बार वनडे क्रिकेट में, एक बार टेस्ट क्रिकेट में और एक बार टी-20 क्रिकेट में सहवाग का विकेट हासिल किया।
1. राणा नावेद उल हसन
Third party image reference
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज राणा नावेद उल हसन ने 7 बार वीरेंद्र सहवाग को आउट किया। उन्होंने छह बार वनडे क्रिकेट में और एक बार टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग को अपना शिकार बनाया।
पाकिस्तान के इन 3 गेंदबाजों के आगे खामोश रहा वीरेंद्र सहवाग का बल्ला, 18 बार हुए हैं आउट
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: