आज इस पोस्ट में हम बात करने जा रहे हैं चार ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो 2 देशों के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। आइए जानते हैं उन चार खिलाड़ियों के बारे में
4. केप्लर वेसल्स
Third party image reference
दक्षिण अफ्रीका में जन्म लेने वाले केप्लर वेसल्स ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। 1983 में उन्होंने वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि इसके बाद उन्होंने 1992 के वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था।
3. एंडरसन कमिंस
Third party image reference
एंडरसन कमिंस को 1992 के विश्व कप में वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया था। उस दौरान उन्होंने छह मैचों में 12 विकेट चटकाए। एंडरसन कमिंस 2007 के विश्व कप में कनाडा की टीम का हिस्सा थे। उनको सिर्फ एक मैच खेलने का ही मौका मिला।
2. इयोन मोर्गन
Third party image reference
आप लोगों को नहीं पता होगा कि इयोन मोर्गन ने भी 2 देशों के लिए वर्ल्ड कप खेला। वह साल 2011, साल 2015 और साल 2019 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रहे। जबकि विश्व कप 2007 में उनको आयरलैंड की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। उन्होंने चार बार विश्वकप में हिस्सा लिया।
1. एड जॉयस
Third party image reference
आयरलैंड में जन्म लेने वाले एड जॉयस ने वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने उस वर्ल्ड कप में 2 अर्धशतक लगाए। इसके बाद वे आयरलैंड क्रिकेट टीम में शामिल हो गए और उन्होंने साल 2011 और 2015 के वर्ल्ड कप में आयरलैंड का प्रतिनिधित्व किया।
दो देशो के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके है ये 4 खिलाड़ी,नंबर 2 ने खेले है 4 वर्ल्ड कप
Reviewed by Admin
on
जुलाई 30, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: