हाल ही में अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. जबकि दूसरे मैच को अफगानिस्तान की टीम ने जीत लिया. इसी के साथ यह सीरीज अफगानिस्तान की टीम ने 1-0 से जीत ली. बता दें कि दूसरे मैच में भी बारिश ने खलल डाला.
Third party image reference
सीरीज के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए. स्कॉटलैंड की ओर से कैलम मैकलॉयड ने शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि कोएट्जर ने 79 रन की पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से कप्तान गुलबदीन ने 72 रन देकर तीन विकेट चटकाए. स्कॉटलैंड से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने केवल 269 रन ही बनाए. लेकिन फिर भी उसको जीत मिली. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Third party image reference
अफगानिस्तान की टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करने रहमत शाह और मोहम्मद शहजाद आए. रहमत शाह ने 115 गेंदों में 113 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के भी लगाए. जबकि मोहम्मद शहजाद ने 67 गेंदों में 55 रन बनाए. जबकि हजरतुल्लाह जजई ने 59 रन का योगदान दिया.
Third party image reference
बता दें कि जब अफगानिस्तान की टीम 44.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 269 रन बना चुकी थी, उसी समय बारिश शुरू हो गई. बारिश की वजह से मैच का नतीजा निकालने के लिए डकवर्थ लुईस नियम लगाया गया और डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से अफगानिस्तान की टीम ने यह मैच 2 रन से जीत लिया.
स्कॉटलैंड के 325 रन के जवाब में अफगानिस्तान ने बनाए 269 रन, फिर भी जीत लिया मैच, जानें वजह
Reviewed by Admin
on
जुलाई 21, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: