क्रिकेट की 5 घटनाएं जिन्होंने खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी, No. 3 पर धोनी की घटना

आज हम आपको क्रिकेटरों के साथ घटी उन 5 घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी वजह से उनकी नींद उड़ गई थी. आइए जानते हैं
1- स्टुअर्ट ब्रॉड

Third party image reference
स्टुअर्ट ब्रॉड 2014 में लैंघम होटल में रहे थे. उन्होंने इस होटल में भूतों की मौजूदगी महसूस की थी. अंग्रेजी अखबार डेली मेल को एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वह होटल के जिस कमरे में ठहरे थे, वहां उन्होंने किसी को महसूस किया था. इसके बाद उन्होंने अपना कमरा बदल लिया था.
2- शेन वॉटसन

Third party image reference
शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं. 2015 में शेन वॉटसन डरहम के होटल ल्यूमले-केसल में ठहरे थे. इस कमरे में उन्होंने किसी का साया देखा था, जिसके बाद वह बहुत घबरा गए थे और डरकर ब्रेट ली के कमरे में सोने चले गए.
3- महेंद्र सिंह धोनी

Third party image reference
महेंद्र सिंह धोनी जब 2014 में इंग्लैंड टूर पर गए थे तो वे लैंघम होटल में रुके थे. इस होटल में एक रात अचानक से उन्होंने अपना आपा खो दिया और वे होटल के स्टाफ पर चिल्लाने लगे. इस होटल में धोनी ने कई विचित्र चीजों का सामना किया था, जिसके बाद उन्होंने अपना रूम भी बदल लिया. धोनी के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड को भी इसी होटल में ऐसी ही चीज का सामना करना पड़ा था.
4- सौरव गांगुली

Third party image reference
सौरव गांगुली जब 2002 में भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए थे तो वे शेन वॉटसन वाले होटल ल्यूमले-केसल में ही रुके थे. जब सौरव गांगुली होटल में रुके हुए थे, तब उनको आधी रात को अचानक बाथरूम में पानी गिरने की आवाज आने लगी. जब वे देखने गए तो वहां कोई नहीं था और पानी भी नहीं गिर रहा था. उनको लगा कि उन्होंने सपना देखा होगा. लेकिन फिर से आधे घंटे बाद उन्हें वैसा ही महसूस हुआ, जिसके बाद वह डरकर रोबिन सिंह के कमरे में चले गए थे.
5- हैरिस सोहेल

Third party image reference
हैरिस सोहेल जब 2015 में न्यूजीलैंड दौरे पर गए थे तो पाकिस्तान की टीम के साथ क्राइस्टचर्च के होटल में रुके थे. उन्होंने बताया कि वह गहरी नींद में सो रहे थे और उन्हें लगा कि उनका विस्तार जोर-जोर से हिल रहा है. इसके बाद हैरिस सोहेल की नींद खुल गई और वह डर की वजह से उस रूम को छोड़कर भाग गए. इस वजह से वह बीमार हो गए थे.
क्रिकेट की 5 घटनाएं जिन्होंने खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी, No. 3 पर धोनी की घटना क्रिकेट की 5 घटनाएं जिन्होंने खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी, No. 3 पर धोनी की घटना Reviewed by Admin on जुलाई 21, 2019 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

ads

loading...
Blogger द्वारा संचालित.