कुछ ही समय पहले भारतीय टीम के महान बल्लेबाज युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया और वह वर्तमान में कनाडा T-20 लीग में खेल रहे हैं। वह नेशनल्स टोरंटो टीम के कप्तान है। साल 2011 के विश्व कप में उन्होंने भारतीय टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जून 2017 में उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
Third party image reference
आज इस पोस्ट में एक ऐसे मैच के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें युवराज सिंह ने 358 रन बनाए थे। आइए जानते हैं उस मैच के बारे में विस्तार से
Third party image reference
मित्रों हम जिस मैच की बात कर रहे हैं उसको हमने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में देखा था। हालांकि यह फिल्म में ही नहीं बल्कि युवराज सिंह ने रियल लाइफ में किया था। 1999 में पंजाब और बिहार के बीच कूच बेहार अंडर-19 ट्रॉफ़ी का फाइनल मुकाबला जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेला गया था जिसमें बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए थे।
Third party image reference
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पंजाब की टीम ने 108 रन बना लिए थे। पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 431 रन हो गया था। युवराज सिंह ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया था। आखिरी दिन तक पंजाब की टीम ने 839 रन बना लिए और युवराज सिंह 358 बनाकर आउट हो गए। इस मुकाबले में युवराज ने बिहार की टीम के कुल स्कोर से 1 अतिरिक्त रन बनाया।
जब बिहार की टीम ने बनाया था 357 रन और युवराज ने अकेले ठोक दिया 358 रन
Reviewed by Content writer
on
जुलाई 29, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: