आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे भारतीय गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नाम वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा 8 मेडन ओवर फेकने का रिकॉर्ड दर्ज है। आइए जानते हैं उस गेंदबाज के बारे में
चार और पांच मेडन ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
Third party image reference
उस गेंदबाज के बारे में जानने से पहले हम आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज और वर्तमान कोच रवि शास्त्री ने 1 वनडे मुकाबले में 5 मेडन ओवर डाले थे। इसके अलावा मोहम्मद शमी, अनिल कुंबले, मुरली कार्तिक एक वनडे मैच में चार-चार मेडन ओवर डाल चुके हैं।
6 मेडेन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज
Third party image reference
इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज कपिल देव, सुनील जोशी और मोहिंदर अमरनाथ ने 6-6 मेडन ओवर डाले हैं।
8 ओवर फेंकने वाला गेंदबाज
Third party image reference
भारतीय टीम की तरफ से एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड किसी और के नहीं बल्कि बिशन सिंह बेदी के नाम दर्ज है। 1975 में भारत और ईस्ट दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में बिशन सिंह बेदी ने कमाल का प्रदर्शन किया था। बिशन सिंह बेदी ने उस वनडे मुकाबले में 12 ओवर डालकर 6 रन दिए थे और 1 विकेट चटकाया था। इस दौरान बिशन सिंह बेदी ने 8 मेडन ओवर डाले थे। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
Third party image reference
इस मुकाबले में बिशन सिंह बेदी ने 0.50 की इकॉनमी से रन दिए थे। वास्तव में बिशन सिंह बेदी जैसा प्रदर्शन अभी तक कोई गेंदबाज नहीं कर पाया है और शायद ही कोई गेंदबाज ऐसा प्रदर्शन कर सके। क्या आपको लगता है कि जसप्रीत बुमराह या भुवनेश्वर कुमार में से कोई गेंदबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।
1 वनडे मैच में 8 मेडन ओवर फेंकने वाला इकलौता भारतीय गेंदबाज, नाम जानकर होगी बेहद खुशी
Reviewed by Content writer
on
जुलाई 29, 2019
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: